Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

भारतीय मजदूर संघ ने नवनिर्वाचित विधायक दिलीप जायसवाल को दी बधाई केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व से विधायक दिलीप जायसवाल मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने का किया अनुरोध

रिपोर्ट – मृगेन्द्र सिंह

अनूपपुर- अनूपपुर जिले की सबसे चर्चित कोतमा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप जायसवाल जी को मिली सफलता पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम देवानी द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि 10 वर्ष के लंबे वनवास के बाद कोतमा विधानसभा सीट से भाजपा को विजय श्री हासिल हुआ है, जो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव व खुशी की बात है, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम देवानी सहित भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक दिलीप जायसवाल को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आगामी 5 वर्षों तक जनता की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है, समुचित संभाग की इकलौती सामान्य कोतमा विधानसभा सीट से जीत दिलाने वाले प्रत्याशी दिलीप जायसवाल को लेकर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम देवानी सहित समस्त कार्यकर्ता द्वारा पूरे उत्साह के साथ केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व से मंत्री बनाए जाने की मांग की है, श्री देवानी के अतिरिक्त बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, तरुण शर्मा, मुकेश जैन, के.पी. शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, आकाश विश्वकर्मा, अभय सिंह, दीपक दीवान सहित कोतमा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व से विधायक दिलीप जायसवाल को मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग की है|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!