Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

शहर में निकली प्रभु श्री राम की भव्य बारात, आतिशबाजी कर बारातियों ने मनाई अलौकिक विवाह की खुशियां

रिपोर्ट किशोर सिंह राजपूत

सीता ने वर लिया राम को, जगत ने लगाए जयकारे

श्री राम जी की बारात में शामिल शहर के प्रबुद्ध नागरिक।

रथ में सवार प्रभु श्री राम।नाचते-गाते बारात में शामिल हुए शहरवासी।

शाजापुर। शहर में प्रभु श्री राम जानकी विवाह धूमधाम से आयोजित किया गया और माता सीता ने श्री राम को वर लिया। जैसे ही विवाह हुआ हर जगह प्रभु श्री राम और माता जानकी के जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद सीता रसोई का आयोजन हुआ जिसमें घरातियों और बारातियों ने इस अलौकिक विवाह की प्रसादी ग्रहण की।

16 दिसम्बर शनिवार से शुरू हुआ 2 दिवसीय श्री राम जानकी विवाह महोत्सव 17 दिसम्बर रविवार को विधी विधान से धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। अयोध्या धाम बने किला परिसर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर से प्रभु श्री राम रथ में सवार हो बारातियों के संग जनक दुलारी को ब्याहने निकले। प्रभु श्री राम की बारात में युवतियां, महिलाएं और युवाओ की टोलियां बाराती बन झूमते नाचते शहर की सड़को पर निकले। यहां से बारात प्राचीन श्रीराम मंदिर-किला परिसर से किला रोड़, छोटा चौक, आजाद चौक, नई सड़क, कृष्णा टॉकिज चौराहा, नागनागिनी मार्ग, सोमवारिया बाजार, कंस चौराहा से बालवीर हनुमान मंदिर, सोमेश्वर मार्ग होते हुए चित्रगुप्त मार्ग पर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंची जहॉ सीता जी संग सात फेरे लेकर श्री राम जी ने ब्याह रचाया।

वर निकासी से पहले हुई महाआरती

प्रभु श्री राम की बारात से पहले किला परिसर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, जिला पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं.संतोष जोशी, सर्व हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष नागर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, राजकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा सहित शासन एवं प्रशासन के प्रतिनिधीयो धार्मिक और सामाजिक संगठन के कार्यकताओ गणमान्य नागरिको और हजारो राम भक्तो की उपस्थिति में प्रभु श्री राम की महाआरती हुई। इसके साथ ही श्री राम मंदिर परिसर स्थित मंच पर अतिथियों का स्वागत श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के संयोजक मनीष सोनी, सचिव दुष्यंत सोनी और कोषाध्यक्ष ललित कुम्भकार, प्रवक्ता कपिल शिंदे और सत्यम शर्मा एवं समिति सदस्यो द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरूण भीमावद ने कहॉ कि इस तरह के आयोजन सनातन धर्म की पवित्र परम्परा के प्रवाहक है। इस तरह के आयोजनो से आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म के संस्कारो की शिक्षा मिलती है। कार्यक्रम को अन्य अतिथीयो ने भी संबोधित किया।

प्रभु श्री राम को लगाया छप्पन भोग

श्री राम जानकी विवाह उत्सव की पूर्व संध्या पर किला परिसर स्थित श्री राम मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगो ने श्री राम मंदिर पहुंचकर छप्पन भोग के दर्शन किए, जिसके मनोरथी दीपक चौहान रहे।

शहर भर में हुआ स्वागत

शहर में प्रभु श्री राम की बारात जिस ओर से भी निकली लोगो ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया महिलाओं ने पूजा आरती है तो सामाजिक और धार्मिक संगठनो ने मंचो से फूल बरसाए। श्री राम बारात चित्रगुप्त मार्ग स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंची, जहां विवाह के साथ सभी के लिए सीता रसोई का आयोजन किया गया। श्री राम जानकी विवाह के मनोरथी गौरव सोनी रहे। आयोजन के पश्चात संयोजक मनीष सोनी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!