पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने तोरण सिंह दांगी के ज्येष्ठ पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्टर सुभाषिनी बोहत गोदरे
विदिशा :— पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुभाष बोहत, एडवोकेट हाजी नदीम जावेद खान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन यादव जिला कांग्रेस सचिव योगेंद्र चंदेल ने ग्राम बड़गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी के ज्येष्ठ पुत्र के देहावसान पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
इस अवसर पर, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने शोक संदेश में कहा कि तोरण सिंह दांगी के ज्येष्ठ पुत्र का निधन एक बड़ी क्षति है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसी प्रकार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुभाष बोहत एडवोकेट ने कहा यह दांगी परिवार को गंभीर छती है लेकिन ईश्वर के इच्छा के सामने सभी बेबस हैं ।
इस अवसर हाजी नदीम जावेद खान ने भी शोक संदेश में अपनी संवेदना व्यक्त की और श्री तोरण सिंह दांगी के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की।