Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा और गौ सेवा कर भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

रिपोर्टर जितेंद्र मालवीय

नर्मदा पुरम / जगन्नाथ धाम डोंगरवाड़ा ग्राम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तृतीय दिवस आज गौ पूजा के साथ यज्ञ हवन प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही। भगवान के विभिन्न अधिवास प्रारंभ हुए। यज्ञ के दौरान जब विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार आरंभ किया तो समूचे गांव का वातावरण धर्ममय हो गया। आयोजन के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे। भगवान की शोभायात्रा दोपहर 1 बजे रामजीबाबा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी जो विभिन्न मार्गों से होती हुई रामजीबाबा मंदिर में ही सम्पन्न होगी।

*श्याम बाबा के भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त*

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुधवार रात को श्री खाटू श्याम भजनों का आयोजन किया गया। बाहर से आए गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर भक्तगण देर रात तक थिरकते रहे। कार्यक्रम के पूर्व मंदिर के अर्चक बाबाजी प्रसाद दास, सरपंच माखन कीर, व्यवस्थापक प्रमोद शर्मा और अमित माहेश्वरी के कलाकार अंजू विश्वकर्मा, शादिक भाई, नगर के ख्यातिनाम गायक अखिलेश तिवारी, रानी तिवारी और कमल झा सहित सभी कलाकारों का माल्यार्पण से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और नर्मदापुरम के लोग उपस्थित रहे।

*शोभायात्रा रूट*

दोपहर 1 बजे रामजीबाबा मंदिर प्रांगण।

1.15 बजे सात रास्ता।

1.20 बजे नन्द ऑप्टिकल के सामने।

1.30 बजे थापक ट्रेडर्स के सामने

1.45 बजे न्यू जयस्तंभ चौक।

2.00 बजे हलवाई चौक।

2.30 बजे सराफा चौक।

3.00 बजे कसेरा बाजार।

3.20 बजे मोरछली चौक।

3.40 बजे पीएनबी के सामने।

3.50 बजे एकता चौक।

4.00 बजे गांधी प्रतिमा।

4.15 अग्रवाल मिष्ठान भंडार।

4.20 बजे इंदिरा चौक।

4.30 बजे उपभोक्ता भंडार।

4.50 बजे कालीमंदिर सात रास्ता।

5.00 बजे हीरो चौक।

5.20 बजे रामजीबाबा मंदिर।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!