अगर आप साल 2024 मे विवाह सूत्र में बंधने वाले हैं तो विवाह उत्सव शुभ आव्हान एक नोट कर ले! क्योंकि साल 2024 में 61 दिन ही बजेगी शहनाई

रिपोर्ट -विष्णु प्रसाद
झालावाड़ -चौमहला क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्वर्गीय पंडित रामेश्वर जी प्रधान के पुत्र पवन प्रधान द्वारा बताया गया है। की अगर आप साल 2024 में विवाह सूत्र में बंधने वाले हैं, तो विवाह उत्सव शुभ आह्वान एक नोट कर लें। साल 2024 मे 61 दिन ही बजेगी शहनाई!ज्योतिषाचार्य द्वारा बताया की सूर्य धनु सक्रांति ,सूर्य मीन सक्रांति ,गुरु शुक्र अस्त और चातुर्मास में विवाह नही किया जाता है!इन महीनो में नही होगा विवाह
16 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक सूर्य धनु सक्रांति रहेगी व 14 मार्च 2024 से 13 अप्रैल 2024 तक सूर्य मीन सक्रांति रहेगी। विवाह मुहूर्त का शोधन करते समय त्रिबल शुद्धि के साथ गुरु-शुक्रास्त का भी विचार करना आवश्यक होता है। शुक्र दाम्पत्य सुख का प्रतिनिधि होता है वहीं देवगुरू बृहस्पति कन्या के लिय पति कारक व धर्म और मांगलिक कार्यों का कारक ग्रह है। इसलिए गुरू तारा अस्त होने पर मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं इन दोनों ग्रहों का अस्त होना दाम्पत्य के लिए हानिकारक माना गया है। विवाह मुहूर्त निकालते समय यदि गुरु व शुक्र अस्त प्रारूप में हों तो विवाह नहीं करना चाहिए। गुरु व शुक्र के उदित प्रारूप होने पर ही विवाह करना शास्त्र सम्मत है।विवाह के कारक ग्रह होते है देवगुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य। गुरु तारा अस्त 8 मई से 3 जून 2024तक अस्त रहेगा।
शुक्र तारा अस्त 28अप्रैल से 2 जुलाई 2024तक अस्त रहेगा।
चातुर्मास 17 जुलाई से 12नवंबर 2024 तक रहेगा। मई और जून के महीने में कोई भी विवाह मुहूर्त नही है ।।