Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा-विधायक भूरिया

रिपोर्ट राजेश बिजोनिया

संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बैठक में पूर्व मंत्री वर्मा सहित कांग्रेस के ब्लॉक, मण्ड़लम, सेक्टर पदाधिकारीगण हुए शामिल

सोनकच्छ – गत दिवस नगर के एक निजी गार्डन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी द्वारा ली गई जिसमें ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. एवं सेक्टर-मण्ड़लम के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए। मंचासीन अतिथि देवास जिला प्रभारी झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, सह जिला प्रभारी विनोद सेन, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व देवास शाजापुर लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र मालवीय, सोनकच्छ जनपद अध्यक्ष सूरजसिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्रसिंह यशोना, बनेसिंह अस्ताया, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा मालवीय थे। मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारतसिंह गोहिल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भूरिया ने कहाकि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा। संगठन की मजबूती के लिए कठोर निर्णय लिए जाऐगें। जो कार्यकर्ता मेहनती व पार्टी के प्रति वफादार रहेगा उसे उसके अनुरूप पद दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत कमेटी तथा वार्ड़ स्तर पर मोहल्ला कमेटी का गठन किया जाएगा। उक्त कमेटी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर ऊर्जावान व वफादार कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश परमार, सरपंच दिलीपसिंह गुर्जर, सरपंच दिनेश नागर, रमेश खेलवाल, हुकुमसिंह मालवीय, राहुल ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो संलग्नः-01, 02

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!