Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर शिव लखन शुक्ला

अनूपपुर / कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक संस्थान व समुदाय में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का निवारण) अधिनियम 2012, भारतीय न्याय संहिता 2023 और पीड़ित मुआवजे के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विशेष अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यार्थी, एनजीओ उपस्थित थे।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!