Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए “हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा

संवाददाता राजपाल सिंह

देवास । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए “हम होंगे कामयाब” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत देवास जिले में “हम होंगे कामयाब” अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। अभियान की इसी कड़ी में आज शुक्रवार को को घरेलू हिंसा रोकथाम संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेलम बघेल ने बताया कि जिले में “हम होंगे कामयाब” जागरूकता अभियान दिनांक 25 नवम्बर से शुरू हुआ जो कि 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होगा। अभियान अंतर्गत प्रतिनिधि विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को घरेलू हिंसा रोकथाम गतिविधि का आयोजन महारानी पुष्पनमाला राजे पवार शासकीय कन्या कॉलेज देवास में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन स्टॉप सेंटर के प्रशासक श्रीमती गीता ठाकुर, परियोजना अधिकारी मोहनलाल अहिरवार, कॉलेज के प्राचार्य, कॉलेज की छात्राएं एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।।

वन स्टॉप सेंटर के प्रशासक श्रीमती गीता ठाकुर घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम पर संवाद कार्यक्रम, ओएससी संबंधित गैर सरकारी संगठनों, उर्जा डेस्क आदि के संबंध में जानकारी, घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं तक पहुंचने के महत्व पर केद्रिंत गतिविधि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा की रोकथाम, 181 महिला हेल्प् लाइन, हब फार वूमेन इंपावरमेंटर एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को बाल विवाह अधिनियम व बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी।

परियोजना अधिकारी श्री मोहनलाल अहिरवार ने लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महिलाओं व बालिकाओं को भ्रूण हत्या, समाज में बालिकाओं के घटते लिंगानुपात के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान समस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को बाल विवाह की रोकथाम की शपथ दिलाई गई। “हम होंगे कामयाब” अभियान अंतर्गत संपूर्ण जिले में गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

 

 

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!