Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी और कुँवर सिंह ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट- दीपक गावड़े

चारामा – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुवात 3 दिसम्बर से कि है। मंगलवार को भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और गुंडरदही विधायक कुँवर सिंह निषाद अपने कार्यकर्ताओ के साथ अचानक उपार्जन केन्द्र-पुरी में निरीक्षण करने पहुँच गये। और यहाँ धान खरीदी केंद्र की कमियां देखें। और किसानों से उनकी समस्या को सुना गया। किसानो ने बताया की बारदाने की कमी के चलते धान टोकन दिनांक को नहीं बेच पा रहे है। ऑनलाइन टोकन खराब सर्वर के चलते नहीं कट रहा, जिससे किसान परेशान हो रहे है। वहीं खराब मौसम के करण दो दिनों से खरीदी बंद है। किसानों को खरीदी बंद की जानकारी नहीं होने के चलते खरीदी केन्द्र वाहनों में धान भर कर पहुँच रहें है, खरीदी केंद्र में खराब मौसम से धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं होने के चलते खरीदी बंद है। जिसके चलते किसानो को धान वापस भेजा जा रहा है, जिससे किसानो को लाने लेजाने के लिए काफी दिक्कतों के साथ वाहनों का किराया भी बे वजह देना पड़ रहा है, निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस के दोनो विधायकों ने खरीदी प्रभारी को जल्द से जल्द मौसम को देखते हुए खरीदी करने और जिन किसानों की टोकन तिथि में खरीदी नहीं हुई है, उनकी टोकन में संसोधन कर खरीदी की जाय। साथ ही ऑफलाइन टोकन काटने को कहा गया। कांग्रेस नेताओं ने और किसानो से समस्या पूछा तो एक किसान ने चारामा ब्लॉक के मरकाटोला धान खरीदी केंद्र में किसानों से 41.5 किलो पर बोरा खरीदा गया। कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी व कुँवर सिंह निषाद ने किसान को अश्वासन देते हुए कहा कि हम इसकी जानकारी कलेक्टर को देंकर जाँच कर कार्यवाही की मांग करेंगे।

गुंडरदही विधायक कुँवर सिंह निषाद ने कहा औपचारिक निरीक्षण करने धान खरीदी केंद्र – पुरी पहुँचे। जहाँ दो दिनों से खराब मौसम के करण खरीदी बंद है, वहीं इस केंद्र में बफर लिमिट तक धान की खरीदी हो चुकी है, आगे जबतक धान की उठाव नहीं होगी तब तक किसानों की धान नहीं खरीदी जा सकती। बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ में सूचारु रूप से किसानों की धान खरीदने में विफल है। किसानों से एक मुस्त 3100 रु. देने की बात कही थी , लेकिन मोटा धान 2300 रु . और पतला धान 2300.20 रु. में खरीदी किया जाना चाहिए। जिसे मोटा धान और पतला दोनो की खरीदी 2300 रु. में किया जा रहा है। बकाया राशि कि भुकतान के लिए किसानो को सरकार गुमरा कर रही है।

*खरीदी प्रभारी*- अनुराग साहू ने बताया कि खराब मौसम के चलते ऊपर से आदेश था धान कि खरीद बंद रखने कि जैसे ही मौसम साफ हो जाएगी। तो सभी किसानो कि धान खरीदी कि जाएगी। और बारदाने कि कमी थी, अब उसकी समस्या भी पंद्रह हजार पुराने बारदाने के आने से खत्म हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!