Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

आध्यात्मिक संतों की प्रेरणा से सनातन धर्म को मजबूती मिलती है-नरेंद्र सिंह कुशवाह

रिपोर्ट अरविंद शर्मा

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह आध्यात्मिक संत गुरु परमहंस राजिंदर सिंह महाराज के जन्मदिन उत्सव पर शामिल हुए*

विधायक श्री कुशवाहा ने सभी श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया

भिण्ड। दिनांक 18 दिसंबर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के फल मंडी के पास सावन कृपाल रूहानी मिशन शाखा द्वारा आध्यात्मिक सतगुरु परमहंस राजिंदर सिंह महाराज का जन्म महोत्सव में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने भक्तों द्वारा निर्माण किए गए आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह महाराज के आश्रम पर पहुंचकर जब महोत्सव पर सभी भक्तगणों को संबोधित करते हुए कहा की आध्यात्मिक संतों की प्रेरणा हमारे सनातन धर्म को विचार भाव के साथ मजबूती प्रदान करती है उन्होंने कहा कि यह भारत देश आध्यात्मिक सनातन धर्म का एक प्रमुख भारत राष्ट्र है जहां भगवान राम ने चित्रकूट के घाट पर 12 वर्ष तक विश्राम किया आज यह चित्रकूट धाम सभी भक्तगणों के लिए हम सबको आध्यात्मिकता का का दर्शन करती है। कुशवाह ने कहा ऐसे ही आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह महाराज जी का है जिन्होंने अपनी अमृतवाणी से अपने भक्तगणों को हमेशा आध्यात्मिकता से जुड़ने की प्रेरणा देकर हमें अच्छे संस्कार की ओर जागृत किया है हम सब उनके विचारों को आगे बढ़ते रहें इस इसी तरह उनका जन्म उत्सव बड़े हर्षोल्लाह के साथ आयोजित होता रहे आप सभी को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं और उन्होंने कहा महाराज द्वारा बताए गए नियमों का जीवन में करते रहें। वही जन्म महोत्सव पर भक्तगणों द्वारा आश्रम परिषद पर बाहर से आए हुए भक्तगणों द्वारा सत्संग कार्यक्रमों की सुंदर परिसूतियां आयोजित की गई।विधायक कुशवाह का सावन कृपाल रूहानी मिशन शाखा द्वारा आयोजकों ने पुष्प हार पहनकर स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर भक्तगण कई पद अधिकारी विशेष रूप से शामिल थे।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!