Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में इंदौर में निकाली जनआक्रोश रैली

रिपोर्ट राहुल काबरा

इंदौर।

बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में संघ के आह्वान पर शहर एकजुट नजर आया। शहर का कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा, जो इस आंदोलन में शामिल नहीं हुआ। लालबाग जहां से जनआक्रोश रैली निकली वह पूरा भगवामय नजर आया। रैली में शामिल लोग पैदल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में एक ज्ञापन दिया गया।रैली के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले कई दिनों से सक्रिय था। हालांकि संघ ऐसे आयोजनों में सामने नहीं आता है, इसलिए इसे सकल हिन्दू समाज के आंदोलन का नाम दिया गया था। सुबह 9 बजे से लालबाग परिसर में बड़ी संख्या में लोग हाथों में भगवा ध्वज और बांग्लादेश के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां लेकर पहुंचने लगे थे। इनमें संघ के अनुषांगिक संगठन और भाजपा के कार्यकर्ता तो थे ही, वहीं सभी समाजों के प्रतिनिधि, धार्मिक संगठन तथा पेशेवर लोग भी शामिल हुए, जिसमें अभिभाषकों की संख्या खासी नजर आई। संघ के कार्यकर्ता पूरी रैली का संचालन कर रहे थे। सुबह 10 बजे यह रैली लालबाग से शुरू हुई, जिसमें आगे-आगे महिलाएं एक बड़ा-सा बैनर लेकर चल रही थीं। बैनर पर जन आक्रोश आंदोलन लिखाहुआ था। रैली में एकमात्र तिरंगा था और बाकी सभी लोग हाथों में भगवा थामे हुए थे, जिससे पूरा माहौल भगवामय हो गया। रैली में शामिल लोगों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैली का एक सिरा जब कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया था, तब दूसरा सिरा लालबाग के पुल पर ही था। रैली में मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा सुधीर देडगे, राहुल काबरा तथा संघ से जुड़े मुकेश मोढ़, विनित नवाथे, गजेन्द्र मित्तल, मालासिंह ठाकुर, पंकज पंवार सहित कई भाजपापदाधिकारी और संघ के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। रैली में साधू-संत भी चल रहे थे। आखिर में रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची और वहां बांगलादेश के दूतावास के नाम पर एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें हिन्दू समाज के लोगों अत्याचार रोकने की मांग की गई।जनाक्रोश रैली के समर्थन और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान आधे दिन के लिए बंद रखे गए हैं। सभी हिन्दू भाइयों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं।व्यापारिक संगठनों ने पहले ही अपने बाजार दोपहर 1 बजे तक बंद रखने की घोषणा कर दी थी। सभी व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी भी आज रैली में शामिल हुए हैं। पूरा शहर आज आधे दिन बंद नजर आया। केवल कामकाज पर जाने वाले लोग ही शहर में दिखाई दिए। स्कूल-कॉलेजों को इस बंद से मुक्त रखा गया था, इसलिए सुबह-सुबह स्कूली बसों का ट्रांसपोर्ट चलता रहा। वहीं आम लेागों को असुविधा न हो इसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बंद से दूर रखा गया है। शहर के बाहर से आने-जाने वाले वाहनों को भी बंद में शामिल नहीं किया गया।जन-जन का ये नारा है हिन्दुस्तान हमारा है। हम राम-कृष्ण के बिंदू हैं हम हिन्दू है हम हिन्दू है। जात-पात की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई-भाई। मानवता को बचाएंगे जेहाद को मिटाएंगे। जहां भी हिन्दू पर हमले होंगे, सारे हिन्दू एक होंगे, जैसे नारे रैली में शामिल लोगों द्वारा लगाए जा रहे थे। संघ की ओर से जाग जाओ बांग्लादेश सरकार, बंद करो हिन्दुओं पर अत्याचार। हिंदू धर्म और हिंदू विचार, विश्व कल्याण का आधार। बांग्लादेशी हिंदू के साथ,भारत के हर हिंदू का हाथ। निर्दोष हिन्दुओं पर आघात, अब बंद करो यह रक्तपात, जैसे नारों की तख्तियां हाथों में थी।सुबह 8 बजे से ही शहर के हर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने वाहन पर सवार होकर निकले और लालबाग पहुंचे। लालबाग परिसर में संघ के स्वयंसेवक और संगठन के कार्यकर्ता सभी को दिशा-निर्देश दे रहे थे।सर्वमराठी भाषी संघ और अखिल भारतीय महिला मराठा संघ की अध्यक्ष स्वाति काशिद के साथ महिलाएं बड़ी संख्या में रैली में नजर आईं। सभी ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिस पर हिन्दू एक होने जैसे नारे लिखे थे सिख समाज के साथ प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा और अन्य पदाधिकारी भी रैली में शामिल हुए। गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र पुरी, कमल गिरी गोस्वामी और सचिन पुरी भी पहुंचे।रैली में सुबह से लोग आने लगे थे, उनके लिए जलसेवा की व्यवस्था अमर सेवा आश्रम की ओर से की गई। एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिय़ा, मुकेश राजावत, योगेश ठाकुर और सतीष देवांग के साथ मालवा मिल चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर लालबाग पहुंचे। महू नाका पर हिन्द रक्षक संगठन के कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। यहां से कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता विधायक मालिनी गौड़, एकलव्यसिंह गौड़ के साथ काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के साथ सभी व्यापारिक एसोसिएशन और प्रमुख बाजारों के पदाधिकारी रैली में शामिल हुए। विहिप, बजरंग दल और अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में पहले तो शहर में घूमे और उसके बाद लालबाग पहुंचे।पांच नंबर से विधायक महेन्द्र हार्डिया, राजा कोठारी ने क्षेत्र में घूमकर दुकानें बंद कराईं और उसके बाद रैली में शामिल हुए। समग्र माहेश्वरी समाज भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुआ। माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी बंधन के साथ राहुल काबरा, राहुल माँधनीय, नीलेश लाठी एवं हजारों की संख्या में बंधन के सदस्य नजर आए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!