वीर टंट्या मामा बलिदान दिवस पर किया नमन

रिपोर्टर -के काशिनाथ भंडारी
टंट्या मामा अमर रहें,, टंट्या मामा का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारों के साथ आज अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साँप खड़की अपने साथियों सहित पहुँच कर वहा स्थापित क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही उन्होंने क्रांतिकारी टंट्या मामा के स्वतंत्रता आंदोलन में किये योगदान को गौरवशाली बताते हुए उन्हें जनजातिय समाज का गौरव निरूपित करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आव्हान किया।
क्षेत्र में ग्राम साँप खड़की में क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापित है जहां वर्ष भर लगातार नागरिक अपनी आस्था प्रकट करते शीश नावाने पहुंचते है।