शिक्षकों ने सहायता राशि भेंट की

रिपोर्टर दिनेश समाधान
बिस्टान।शा. प्राथमिक विद्यालय टिकरिया फाल्या में पदस्थ शिक्षक नारायण पाटीदार के असामयिक निधन पर शिक्षक साथियों ने परिजनों को सहायता राशि भेंट की।संकुल केंद्र सरवर देवला के स्टाफ ने दिवंगत पाटीदार के निवास पर जाकर परिजनों को ढ़ाढस बंधाया।शिक्षकों से एकत्रित हुई 15 हजार चार सौ रुपए की नगद राशि प्रदान की। संकुल प्राचार्य रणजीत पंचोले,मदनलाल डुडवे,संतोष पाटीदार, फरीद खान,मानक वास्कले,भारत सोहनी,बद्री डावर, राजेश पाटिल,बसंत दुबे शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।