दूल्हे ने लग्न होने के बाद दहेज में मांगी कार,पिता द्वारा कार नहीं देने पर दुल्हन को छोड़ गए बाराती।

रिपोर्ट. लोकेश राजपुत।
दुल्हन ने सुबह थाने पर आकर दूल्हे सहित,दूल्हे के पिता,बहन,जीजा,चाचा,बुआ सहित 08 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
देवास जिले के उदयनगर के ग्राम पिपरी मे दूल्हा व बाराती बगैर दुल्हन लिए लोट गए।जानकारी के मुताबिक इंदौर के बड़ा शिव बाग कॉलोनी इंदौर से बीती रात ग्राम पिपरी मे नाई(सेन)समाज की बरात आई थी।रात को हिन्दू रीती रिवाज़ से शादी संपन्न हुई।
शादी संपन्न होने के बाद बत्ती मिलान की रस्म की जाती हैं।रश्म मिलान के समय दूल्हे जयेस श्रीवास द्वारा दहेज में कार मांगी गई।यह सुनकर लड़की पक्ष के सभी मेहमान परेशान हो गए।इस प्रकार दहेज की मांग करने पर लड़की के पिताजी हेमराज सेन द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा आपके द्वारा कार की जो मांग की जा रही है वह पूरी नहीं की जा सकती।इस पर विवाद बड़ा और दूल्हे पक्ष वाले दुल्हन को छोड़कर रवाना हो गए।वही इस मामले में दुल्हन खुशबू पिता हेमराज सेन ने उदय नगर थाने पर आकर दूल्हे जयेस सहित उसके पिता,बहन,जीजा,चाचा,बुआ सहित 08 लोगों और अन्य जो बारात में लोग आए थे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उदय नगर पुलिस इस पुरे मामले में दूल्हे व उसके परिजन सहित 8 लोगो पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।