5 दिसंबर शाम को मुंबई में 5 बजकर 30 मिनट पर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की ली शपथ

रिपोर्टर-संजय मस्कर
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 235 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की है। आज शाम को मुंबई में 5 बजकर 30 मिनट पर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आइए उनकी कुंडली से जानते हैं कि आने वाले समय में उनकी सरकारी कैसी चलेगी।
अभी हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए हुए चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 235 सीटें जीतकर विपक्षी महाविकास अघाड़ी को बेहद पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र राज्य की स्थापना (1 मई 1960) के बाद से यह पहला अवसर है जब विपक्षी दलों को नेता विपक्ष नियुक्त करने के योग्य भी सीटें विधानसभा में प्राप्त नहीं हुई हैं। बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अपने बूते 132 सीटें जीती जो कि पूर्ण बहुमत के 145 के आकड़े के बेहद नज़दीक हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना (57 सीट) और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( 40 सीट) के सहयोग के साथ दो तिहाई से अधिक बहुमत की सरकार बनाने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने इस बार स्थिर लग्न वृषभ को शपथ ग्रहण के लिए चुना है। तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस, सरकार चलने में सहयोगियों से कोई बाधा न आए इस खतरे से बचते हुए आज 5 दिसंबर को मुंबई में शाम 5 बजकर 30 मिनट पर स्थिर लग्न वृषभ में शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार शुक्ल पंचमी तिथि में सूर्यास्त के समय गोधूलि बेला का मुहूर्त और चन्द्रमा का श्रवण नक्षत्र में होना शुभ है। योग ध्रुव और करण बव भी पंचांग के मुहूर्त के नियम के अनुसार अच्छा है। यह सब योग सरकार के स्थिर रहने और अपने सहयोगियों की संभावित बगावत से बचने के लिए देवेंद्र फडणवीस के लिए शुभ होंगे।