Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विष्णु के सुशासन में महतारियों का बढ़ा मान, महतारी वंदन योजना से जीवन की राह हुई आसान

रिपोर्टर रवि जायसवाल

महिलाओं के जीवन में आई तरक्की और खुशहाली, शासन-प्रशासन का जताया आभार

मुंगेली 05 दिसम्बर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक उन्नति के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना से न केवल महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके जीवन जीने की राह आसान हो गई है। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला की श्रीमती चंद्रकली साहू बताती है कि पहले पैसे के लिए बहुत परेशानी होता था। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाने या जरूरी सामान के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। सेठ-साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। तब जाकर आवश्यकताएं पूरी हो पाती थी, लेकिन जब से प्रदेश में विष्णु देव की सरकार बनी है, खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए आना शुरू हुआ है, तब से इन सब समस्याओं से निजात मिल गया है।

श्रीमती साहू बताती है कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 10 किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। वह इस राशि का उपयोग अपनी खेती-किसानी सहित विभिन्न कार्यों में करती है, जिसका लाभ भी देखने को मिल रहा है। खेती किसानी अब उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गया है। इसी तरह जरहागांव की श्रीमती तोरण बताती है कि उनके पति का निधन हो गया है, ऐसे स्थिति में महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। इस योजना की राशि का उपयोग करके वह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर पा रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से संबल मिला हैं। बता दें कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले के 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस योजना से न केवल श्रीमती चंद्रिका बाई, श्रीमती तोरण बल्कि उनके जैसे हजारों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिले की महिलाएं इससे काफी खुश हैं और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!