गांव के खेल मैदान से भारत गौरव सम्मान तक, भारत गौरव सम्मान प्राप्त कर डॉक्टर रामकुमार आमगोरिया ने छिंदवाड़ा जिले को किया गौरवान्वित

रिपोर्ट- सुरजीत सिंह ठाकुर
अपनी निशुल्क चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज सेवा के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते रहे हैं डॉक्टर रामकुमार आमगोरिया
छिंदवाड़ा (ब्यूरो चीफ) छिंदवाड़ा शहर से सटा हुआ एक छोटा सा गांव खैरवाड़ा जहां एक बालक का जन्म हुआ। जो बड़ा होकर शिक्षा प्राप्त कर आज छिंदवाड़ा जिले में अपनी कार्यशैली और समाज सेवी के रूप में ख्याति बटोर रहे हैं जिन्हें क्षेत्र के लोग अब समाज सेवी डॉक्टर रामकुमार गोरिया के नाम से जानते हैं। आज इसी कड़ी में एक उपलब्धि उस समय और जुड़ गई जब उन्हें (डॉ रामकुमार आमगोरिया) कई निशुल्क चिकित्सा शिवरो एवं समाज सेवा में अपने अतुलनी कार्यों के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉक्टर रामकुमार आम गोरिया की उपलब्धियां में जहां एक तमगा और जुड़ा वही इस सम्मान के साथ उन्होंने अपने पुनीत और पावन कार्यों से छिंदवाड़ा जिले का भी नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत गौरव सम्मान पुरस्कार फाउंडेशन ने देश भर के गुमनाम नायकों को मान्यता प्राप्त और प्रेरणा देने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में भारत गौरव पुरस्कार और लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार की स्थापना की है। जो वंचितों के जीवन की बेहतरीन के लिए समाज सेवा के माध्यम से अपना अभियान छेड़े हुए हैं। संगठन का प्रयास होता है कि पुरस्कार विजेताओं को देश की सेवा में अपने प्रयासों को दुगना करने के लिए प्रेरित किया जाए और एक उदाहरण के तौर पर अन्य लोगों को उनका अनुकरण करने और हमारे सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत गौरव पुरस्कार फाउंडेशन हर साल 21 भारत गौरव पुरस्कार पांच लाइफ अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करता है। भारत गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर डॉक्टर रामकुमार आम गोरिया को समाज सेवी संगठनों के सहयोगियों, मित्रों और अन्य कई वरिष्ठ जनों से बधाई और शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिनमें यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनीष कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सोयल खान, डॉ. नरेंद्र सोनी, जिला अध्यक्ष डॉ. मीरा पारडकर, डॉ. सविता चौरे, डॉ. दीपक चौरसिया, चरक आर्युवेद सेंटर से डॉ.दीपक चौरिया, डॉ.चंद्रकिशोर धुर्वे, डॉ. शबाना यशमीन, डॉ. मीत पवार, डॉ. अन्नपूर्णा कोलारे, डॉ. असलम शेख, जन सेवा हिताए समिति की अध्यक्ष हर्षा बानोदे तोमर एवं एशियन आई केयर अस्पताल की ओर से प्रशान्त सिंह राजपूत,अखिल तागड़े जितेंद्र वर्मा, सुश्री अर्चना लोखंडे, युवा समाज सेवी अखिल सूर्यवंशी, मोहित नागोतिया, सुदीन यादव,समेत हजारों लोगो ने शुभकामनाएं प्रेषित की।