Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

शादी समारोह में शामिल होने गए चौथी के छात्र का मर्डर: खेत मे झाडियो मे औंधे मुँह पडा मिला, एसपी ने जांच के लिए गठित की 3 टीमे

रिपोर्ट दिग्विजय सिंह

खरगोन / झिरन्या। खरगोन जिले के झिरन्या आदिवासी गांव मानीकेरा मे गुरुवार रात जिरात फालिया मे चौथी क्लास मे पढने वाले छात्र की गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश को खेत मे झाडियो के बीच फेंक दिया। बच्चा गुरुवार रात घर से 300 मीटर दुर फालिया मे ही शादी समारोह मे शामिल होने बडी बहन के साथ गया था। इस दौरान माता – पिता घर पर ही थे। रात 11 बजे के बाद नजर नही आया तो बहन को लगा की वह घर चला रहा होगा। सुबह बहन के घर पहुंचने के बाद तलाश शुरू हुई। 36 घंटे बाद भी हत्याकांड मे कोई सुराग नही लगनए पर एसपी ने जांच के लिए 3 टीम गठित की है। जिसमें भीकनगांव, झिरन्या व बिस्टान थाना प्रभारी को टीमो का प्रभारी बनाया गया है।

10 रूपये लेकर शादी मे गया था

शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे शांतिलाल पिता महारिया बारेला 35 वर्षीय निवासी मानीकेरा थाना चैनपुर ने थाने पर सुचना दी थी। उसने बताया कि उसका 8 साल का बेटा गुरूवार रात करीब 11 बजे 10 रूपये लेकर जिरात फालिया के रेवला गंजी बारेला के लडके विवाह मे शामिल होने गया था। वह अपनी बडी बहन पूजा ( 10 ) वर्षीय के साथ वंहा गया था। देर रात तक अन्य लोगों के साथ दोनो नाचते रहे। पूजा के अनुसार रात साढे 11 बजे के बाद अजय कंही दिखाई नही दिया। उसे लगा की वह घर चला गया होगा। जब सुबह पूजा अपने घर पहुंची तो अजय नही मिला। इधर परिवार को लगा कि नाच गाने मे थककर शादी वाले घर ही सो गया होगा। सुबह 8 बजे जब परिवार ने विवाह वाले घर में तलाशा , लेकिन अजय कंही भी दिखाई नहीं दिया। आसपास तलाश शुरू कि तो पास ही अजय की लाश संपत बारेला के खेत की मेढ के बगल में वह उल्टा पडा दिखाई दिया। माता ककली बाई ने इसे देखा और अन्य सदस्यों को बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार कई साल से शांतिलाल का परिवार अन्य प्रदेश मे मजदूरी के लिए जाता रहा, लेकिन बडी होती लड़की व बच्चों के भविष्य की व्यवस्था जमाने के लिए दो साल से वह पारिवारिक खेती में जुटा हुआ है। अजय इकलौता बेटा था। इधर मृतक के पिता शांतिलाल बारेला ने बताया की मेरा बेटा चौथी कक्षा में पढ रहा था। हमारी किसी से भी कोई दुश्मनी नही हैं। इस घटना का पर्दाफाश होना चाहिए। हमारे बेटे को न्याय मिलना चाहिए। सूचना पर एएसआई शकील खान और आर शशांक मौके पर पहुंचे। बच्चे के गले पर निशान , आंख के पास चोट भी थी। चैनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

पुलिस को गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश को फेकने की आशंका

सूचना पर एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल , एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य , टिआई गणपत सिंह कनेल सहित पुलिस बल ने छानबीन शुरू की। एफएसएल टीम के सुनील मकवाना भी डॉग स्क्वाड के साथ पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। जांच मे अधिकारियों का कहना है, कि रस्सी से गला घोंटने के बाद बच्चे को यंहा फेंका गया होगा। इस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!