Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

संस्कार जीवन को महान बना देता है – श्रमणोंपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज

रिपोर्ट/अर्जुन सिंह लोधी

दमोह/वर्तमान परिवेश में हर व्यक्ति तनाव में है, और परिवार को चलाने वाला व्यक्ति हर तरह के तनाव से मुक्त रहना चाहता है। परिवार में बने रहने के लिए तनाव को दूर करना आवश्यक है। इसलिए संस्कार करना आवश्यक है। क्योंकि संस्कार जीवन को महान बना देता है। यही वजह है कि विवाह के बाद दंपति को अपने गुरु के पास जाकर संस्कार कराने चाहिए। जिससे पति पत्नी आपस में प्रेम से रह सके। प्रेम जीवन का महामंत्र है। प्रेम नामक महामंत्र परिवार और समाज तो क्या यह पूरी दुनिया को अपने वश में रखने की ताकत रखता है। प्रेम ही वह मंत्र है जिससे अपने तो अपने पराए भी अपने हो जाते हैं। यह बात परम पूज्य श्रमणोंपाध्याय रत्न विरंजन सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों के दौरान कही। संस्कार महोत्सव का हुआ आयोजन – दमोह जिले के पथरिया में स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दंपति संस्कार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्कार महोत्सव के दौरान परम पूज्य श्रमणोंपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज के द्वारा संस्कार महोत्सव में पधारे दंपतियों को दांपत्य जीवन के संस्कार दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों की मौजूदगी के बीच विभिन्न मंत्रों के माध्यम से सभी को संस्कारित किया गया। इस दौरान भक्तों को परम पूज्य मुनि श्री विसौम्य सागर जी महाराज, मुनि विनिशोध सागर जी महाराज, मुनि श्री विश्वदृग सागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!