Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

किसान को 9 लाख बोनस मिला, आभार

रिपोर्ट-शत्रुहन प्रसाद साहू

भाटापारा -दबंग केसरी -सुशासन दिवस के अवसर पर पूरे राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया धान बोनस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदान किया गया। जिससे किसानों के खाते में राशि जमा होते ही उनके चेहरे में खुशी की लहर छा गई है।

ऐसे ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत भाटापारा विकासखंड के ग्राम अमेठी के निवासी 66 वर्षीय किसान अनिल कुमार को बकाया बोनस के रूप में 9 लाख 29 हजार 280 रूपये मिला है। बोनस की राशि मिलते ही बेहद ही प्रसन्नचित है। अनिल कुमार ने बताया कि मुझे वर्ष 2014-15 के 4 लाख 64 हजार रूपए और वर्ष 2015-16 के 4 लाख 64 हजार 640 रूपए की बोनस राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मैं सपने में भी नहीं सोचा था कि बोनस के रूप में 9 लाख रूपये से अधिक राशि मुझे मिलेगा। अब जो राशि मुझे मिला है उसका उपयोग मैं खेती-बाड़ी कार्य को आगे बढ़ाने एवं घर के आवश्यक खर्चों में करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि किसानी का कार्य अब बेहद ही मुनाफे का कार्य हो गया है। इस सरकार से हमें और भी अधिक उम्मीद है। बकाया बोनस की राशि मिलने पर अनिल कुमार ने इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!