परिवार की सबसे पहली डाक्टर बनी प्रज्ञा जैन

रिपोर्ट -विजय जैन मित्तल
डाक्टर की उपाधि से विभूषित किया गया आज
दल्लीराजहरा। दंबग केसरी।
दल्लीराजहरा जैन समाज के व्यवसायी प्रहलाद जैन, ममता जैन की सुपुत्री प्रज्ञा जैन बनी पुरे परिवार की पहली डाक्टर। प्रज्ञा जैन को आज यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टर की उपाधि से विभूषित किया गया जिसके बाद अब प्रज्ञा जैन को डाक्टर प्रज्ञा जैन के नाम से जाना जाएगा। प्रज्ञा जैन बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थी और अपनी मेहनत से डाक्टरी की पढ़ाई पूरी करके आज डाक्टर की उपाधि प्राप्त कर ली। पिता प्रहलाद जैन और माता ममता जैन का सपना बेटी प्रज्ञा जैन ने पुरा कर दिया। प्रज्ञा जैन ने अपनी शानदार सफलता के लिए अपने माता पिता और गुरूजनो को अपनी प्रेरणा बताईं। प्रज्ञा जैन पुरे परिवार की पहली डाक्टर के रूप में अपना नाम परिवार में दर्ज करवाया। भाई प्रतीक जैन ने बताया कि बहन ही मेरा आदर्श है और बहन के डाक्टर बनने पर मुझे बहुत ज्यादा खुशी है। प्रज्ञा जैन के डाक्टर बनने पर समस्त परिवारजनों और नगरवासियों ने ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी। दैनिक अखबार दबंग केसरी परिवार के विजय जैन मित्तल ने भी प्रज्ञा जैन और उनके माता-पिता को अनेकों अनेकों बधाईयां और अंनत अंनत शुभकामनाएं दी।