Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रादेशिक कोर ग्रुप की बैठकसुधीर अग्रवाल भोपाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत

मनावर। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रादेशिक कोर ग्रुप की बैठक सागर संभाग की बीना तहसील में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश से लगभग 40 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। धार संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी ने अपने संभाग की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए संगठन की बातों को रखा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। जिसको मध्यप्रदेश में 21 वर्ष हो चुके हैं, जो अपने पैर ग्राम पंचायत तक पहुंचा चुका है। प्रदेश में लगभग 40-50 हजार आजीवन सदस्य है। संगठन के सदस्य बढ़ाने के लिए कोर कमेटी के सुझाव को ध्यान से सुनकर आजीवन सदस्यता शुल्क 1 जनवरी 25 से बढ़ाई गई थी उसे छ: माह के लिए स्थगित कर पुनः पुराने शुल्क ग्यारह सौ प्लस पांच सौ रूपये पर यथावत किया गया है जो स्वागत योग्य हैं। वर्ष के 12 प्रोग्राम के प्रदेश प्रभारी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी की शीघ्र नियुक्ति करने का निर्णय लिया। मीटिंग में सदस्यों की विदेश यात्रा के प्रवास पर जाने का निर्णय लिया। जिसमें दुबई, बाली, हांगकांग, सिंगापुर आदि कई देशो पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पद की जवाबदारी से निवर्त होते हुए उमाशंकर गुप्ता ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुधीर अग्रवाल भोपाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की। संगठन के सभी सदस्यों ने किया। साथ ही आपने संगठन को सभी प्रकार का सहयोग करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष संदेश जैन, संगठन विस्तार प्रभारी राजकुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास डागा , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन, इंदौर ग्रामीण निर्णय निर्मल अग्रवाल , उज्जैन संभाग अध्यक्ष राजेश अग्रवाल , विजय झंझरी , कदम खेमका , अशोक सोमानी देवास आदि कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल को पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी गई| उपरोक्त जानकारी वैश्य समाज के आकेश नवलखा ने दी।

“भारतीय पत्रकार संघ Aij यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन मनोनीत”

मनावर। देश के सबसे बड़े संगठन 24 राज्यों में 560 जिलों में विशाल संगठन के रूप में स्थापित भारतीय पत्रकार संघ Aij राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमजीत सेन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर झाबुआ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर पत्रकार कौशिक पंडित ने बधाई दी। तथा कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ कदम से कदम मिलाकर पत्रकार और राष्ट्रहित में निष्पक्ष काम करते रहेंगे।

“विवेकानंद युवा शक्ति मिशन पर परिचर्चा”

मनावर। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देशन में स्थानीय विद्योदय महा विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन द्वारा ‘‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’’ के प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अजय वाघे की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मिशन के माध्यम से युवाओं में उद्यमशीलता एवं स्व रोजगार हेतु प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के कला संकाय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सहभागिता की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!