Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

संयुक्त वन प्रबंधन समितियो, जैव विविधता प्रबंधन समितियो एवं पेसा समितियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

रिपोर्टर -शंकरलाल मारु

सरदारपुर(लाबरिया)4फरवरी को वनपरिक्षेत्र कुक्षी (सुसारी) परिसर मे संयुक्त वन प्रबंधन समितियो, जैव विविधता प्रबंधन समितियो एवं पेसा समितियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जीवन रेखा पवित्र नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा मे कार्य करने हेतु नर्मदा नदी के किनारे स्थित वनक्षेत्र एवं उनसे सम्बंधित समितियो को जागरूक करना है।

सम्मेलन में उपस्थित समिति पदाधिकारियो को नर्मदा नदी के 10 कि.मी. तक क्षेत्र मे धार्मिक आस्था तथा ऐतिहासिक स्थलो के जीर्णोद्वार एवं पवित्र वन स्थापित करने के प्रस्तावो पर चर्चा की। नर्मदा नदी के समानान्तर 10 कि.मी. क्षेत्र मे जैव विविधता को बढ़ाने के लिए अतिक्रमण मुक्त कर वृक्षारोपण के माध्यम से सघन वन बनाना उद्देश्य है। ग्राम वन समितियो, वन संसाधन योजना तथा नियंत्रण समितियो की सुक्ष्म प्रबंध योजना तैयार कर गौण वनोपज के संवहनीय विदोहन, स्त्रोतो का संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी दी।

समितियो के सम्मेलन को सर्वप्रथम श्री अशोक कुमार सोलंकी वनमण्डल अधिकारी धार द्वारा संबोधित किया गया। वनमण्डलाधिकारी धार द्वारा सम्मेलन का उद्देश्य समितियो के दायित्व एवं वनो की सुरक्षा का संदेश दिया। संयुक्त वन प्रबंधन की संकल्पना, वनो के प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा विषय पर श्री धर्मेन्द्र शर्मा परिक्षेत्र अधिकारी टाण्डा द्वारा उद्बोधन दिया गया। जैव विविधता परिचय के बारे मे डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी ने जानकारी दी। कीट एवं उद्यान जैव विविधता पर श्री मोहनसिंह मुजाल्दा सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग धार ने प्रकाश डाला। कृषि सम्बंधी जैव विविधता के बारे मे श्री मनोज चौहान एस.डी.ओ कृषि विभाग धार ने जानकारी दी। डॉ. नूतन राजपुत सहायक प्राध्यापक एवं डॉ. एम.एस. अजनार शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा क्षेत्र की जैव विविधता का संकलन लोक जैव विविधता पंजी मे किया जाकर उसके महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा के महत्व को दर्शाते हुए पाम्पलेट वितरण किये। कार्यक्रम मे उपस्थित श्री चंचल पाटीदार जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) ने भी सभा को संबोधित किया। श्री संतोष कुमार रनशोरे उपवनमण्डल अधिकारी सरदारपुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। श्री नारायण पाटीदार उपसरपंच भी सम्मेलन में उपस्थित रहे। वनपरिक्षेत्र अधिकारी कुक्षी श्री राजाराम कल्याणे से कार्यक्रम का आयोजन किया एवं उपस्थित सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!