कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत बनाते हैं -डॉ नरोत्तम मिश्रा

रिपोर्ट सतेन्द्र कुमार अहिरवार
दतिया।शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सुबह 10:00 दतिया पहुंचे जहां पर उन्होंने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इसके पश्चात पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा माई कृपा अपने निवास पर पहुंचे जहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा के स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा का आतिशबाजी कर पुष्पवर्षा कर एवं शाल श्रीफल बड़ी पुष्पमाला पहनकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर के कार्यकर्ता को आगे लाने का कार्य करती है इसलिए आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए मेहनत करें पार्टी को मजबूत बनाएं भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो कार्यकर्ता मेहनत करेगा जो कार्यकर्ता पार्टी के द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करेगा पोलिंग बूथ और शक्ति केंद्र पर पार्टी का काम करेगा वह कार्यकर्ता अपने आप में मजबूत कार्यकर्ता होगा इसलिए पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण करें और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं पार्टी जब मजबूत होगी तो आप भी मजबूत होंगे जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें और नवयुवकों को पार्टी से जोड़ने का काम करें और कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत पार्टी बनाते हैं इस लिए अपने सभी पोलिंग बूथों पर पार्टी को मजबूत बनाएं इसके पश्चात दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी इस मौके पर बद्री साहू डॉ सलीम कुरैशी भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी पूर्व विधायक आसाराम अहिरवार धीरू दांगी प्रशांत ढेगुला योगेश सक्सैना संतराम सिरोंनिया निया गोविन्द ज्ञानानी बृजेश यादव संतोष लशकारी गिन्नी राजा कमलेश अहिरवार दिलीप वाल्मीकि रमेश अग्रवाल हरिओम यादव भगवान सिंह कुशवाहा कालीचरण कुशवाह पुनीत टिलवानी डा राजू त्यागी पवन पहाड़िया हरिराम पाल कुलदीप यादव कालीचरण कुशवाहा रामलाल कुशवाह कल्लू कुशवाहा भानु ठाकुर अनिल भार्गव मानसिंह कुशवाहा रोहित दुवे कल्लू कुशवाहा सरवन कुशवाहा राजू कुशवाहा अरविंद कुशवाहा दशरथ कुशवाहा विनोद यादव परशुराम अहिरवार सेठी सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे