वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया नगर परिषद लखनादौन पूर्व अध्यक्ष मंजू किशन साहू का जन्मदिवस

पत्रकार प्रीतम सिंह राजपूत
सिवनी/लखनादौन – पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाएं की थीम के साथ लखनादौन नगर वन मे लखनादौन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं वर्तमान मे वार्ड नंबर 05 की पार्षद मंजू किशन लाल साहू के द्वारा आज अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे कदम संस्था के साथ जुड़कर एक पेड़ लगाया। और नगर के आमजनों को भी अपने जन्मदिवस मे एक पेड़ लगाने की गुजारिश भी की गई। आपको बता दे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मंजू किशन साहू अपने नगर विकास के लिए जानी जाती हैं। साथ ही एक अच्छी समाजसेविका के रूप मे हमेशा नगर मे अग्रणी रहती हैं। आज का कार्यक्रम कदम संस्था के जुड़ने से और भी महत्वपूर्ण हो जाता हैं। क्योंकि कदम संस्था लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत 19 सालो से वृक्षारोपण का कार्य कर रही है और आज दिनांक तक अलग-अलग कार्यक्रमों में कदम संस्था के द्वारा लगभग करोडो पौधे लगाए जा चुके है। आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कदम संस्था के संस्थापक योगेश गनोरे, केंद्रीय प्रभारी अरुण नीखरा, राजीवलाल श्रीवास्तव, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, एसडीओपी फारेस्ट, स्थानीय पार्षद, जिला प्रचारक सौरभ अवस्थी के अलावा मित्र मंडली और मीडिया कर्मी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम की भूमिका की बात करते हुए कदम संस्था के संस्थापक ने बताया की हमारा उद्देश्य लोगो को पर्यावरण के साथ जोड़ना हैं, लोगो को पेड़ लगाकर अपने अच्छे भविष्य के प्रति जागरूक करना हैं।
*जितना हरा-भरा, उतना अच्छा पेड़ों को बचाओ*
पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ एक थीम है, पेड़ लगाना पर्यावरण को बचाने का एक बेहतरीन तरीका है, पेड़ लगाने से पर्यावरण को कई फ़ायदे होते हैं, पेड़ लगाने से जुड़े कुछ नारे ये रहे जितना हरा-भरा, उतना अच्छा पेड़ों को बचाओ, मधुमक्खियों को बचाओ, दुनिया को बचाओ पेड़ लगाओ, खुशियाँ बोओ पेड़ देते हैं, लेते नहीं पेड़ लगाने के फ़ायदे पेड़ लगाने से हवा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होता है। पेड़ लगाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पेड़ लगाने से हवा का तापमान कम होता है, पेड़ लगाने से प्रदूषण का स्तर कम होता है, पेड़ लगाने से जल प्रवाह की मात्रा और वेग कम होता है, पेड़ लगाने से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है, पेड़ लगाने के लिए ये उपाय अपनाए जा सकते हैं खाली जगहों पर पेड़ लगाएं, पेड़ों को काटने से रोकें, लोगों को पेड़ लगाने के महत्व के बारे में जागरूक करें, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को उनके जन्मदिन पर पौधा दें, लगे हुए पेड़ों का रख-रखाव करें।
*आज भारत भूमि तेजी से वृक्षविहीन हो रही है
दुनिया के हर कोने से एक ही आवाज उठ रही है, कि पेड़ बचाओ-पेड़ लगाओ। क्योंकि पेड़ ही गर्मी की मार से बचा सकते हैं। ये हवा में नमी को बढ़ाते हैं और मेघों को आकर्षित करते हैं, जिससे वर्षा होती है। आप दो करोड़ की कार को जब पार्किंग में खड़ा करते हैं तो किसी पेड़ की छांव ढूंढ़ते हैं। क्योंकि बिना छांव के खड़ी आपकी कार दस मिनट में भट्टी की तरह तपने लगती है। जिसका वर्णन हमारे शास्त्रों, साहित्य और इतिहास में ही नहीं चित्रकारी और मूर्तिकला में भी परिलक्षित होता है। पर दुर्भाग्य देखिए कि आज भारत भूमि तेजी से वृक्षविहीन हो रही है। सैकड़ों मीलों तक धूल भरी आंधियां और सूखी जमीन नजर आती है। भवन निर्माताओं की अंधी दौड़, बढ़ता शहरीकरण और औद्योगीकरण, आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाएं, जंगलों के कटान के लिए जिम्मेदार हैं। वृक्षों की पूजा करते हैं। अपने जन्मदिन पर पौधा लगाए।