Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

बर्थडे पार्टी में गए युवक की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

रिपोर्ट अमित जैन

रायसेन/बरेली शराब के नशे में हत्या कर आरोपी मौके से हुए फरार।पुलिस कर रही है हथियारों की तलाश।
बरेली मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम खरगोन में युवक को कुल्हाड़ी मारकर की गई हत्या।
जानकारी के मुताबिक मृतक लाल सिंह अहिरवार पिता मंगल सिंह अहिरवार के सर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है घटना शुक्रवार ,शनिवार रात्रि 2:00 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के पांच बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार हमलावर हल्कोरी अहिरवार, पिल्लू अहिरवार, पीतम अहिरवार बता जा रहे हैं।
वह तीनों मौके से फरार है पुलिस हमलावरों की जानकारी में जुटी हुई है।
मृतक को शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं परिवार वालों का इस घटना को लेकर रो-रो के बुरा हाल है।

थाना प्रभारी सुधीर अर्जरिया ने बताया कि,,,,

थाना बरेली के अंतर्गत ग्राम खरगोन में रात्रि करीब 2:00 बजे मृतक लाल सिंह अहिरवार पिता मंगल सिंह अहिरवार उम्र 30 वर्ष है। ग्राम में रात्रि के समय बर्थडे पार्टी चल रही थी इस दौरान हल्कोरी अहिरवार, पिल्लू अहिरवार ,प्रीतम अहिरवार ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
धारा 302 पंजीगत के तहत विवेचना में लिया है या है।
अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!