Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान से परिपूर्ण हैः डाॅ.सिकरवार, कांग्रेस की आभार सभा हुई 

रीपोर्ट रमेश प्रजापति

ग्वालियर। जन भावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को अनवरत जारी रखा जायेगा। विकास कार्य निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है। हम सब का लक्ष्य क्षेत्र का विकास और प्रगति है। इसी मूल मंत्र के साथ जनसेवा करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करते रहेगें। यह बात आज 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 23 के श्रीनगर काॅलोनी में आयोजित आभार सभा में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहीं। आभार सभा में क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया। आभार सभा का संचालन मोनू रजक एवं आभार ब्लाॅक अध्यक्ष महादेव अपोरिया ने किया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान से परिपूर्ण है और कांग्रेस ने देश के चहुॅमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, बाबा साहब डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी और बाबू जगजीवनराम ने देश में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाकर देश को विकास व प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का काम किया। वही भाजपा की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आभार सभा में रामअवतार जाटव, सुधीर मण्डेलिया, सुनील रमपुरिया, सतेन्द्र नागर, लायक राम रजक, रामदयाल प्रजापति, पंचम भदौरिया आदि मौजूद रहे।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!