कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

रिपोर्टर पीयूष झारिया
शहपुरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बिछिया ग्राम पंचायत में स्वागत किया गया है। इस का नेतृत्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया शहपुरा विधानसभा की राजनीति के बारे प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की इसके बाद बाईक जुलूस निकाली गई इस दौरान पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा उरैती ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता मुस्ताक खान ,ब्लाक कांग्रेस महिला अध्यक्ष तुरफाना खान समेत कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।