बीजेपी की प्रतिमा सरजू यादव बनी मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष

रिपोर्टर- श्रीकांत सिंह
एमसीबी- जिला मुख्यालय की हाईप्रोफाइल प्रतिष्ठापूर्ण सीट मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका को भारतीय जनता पार्टी ने जीत ली हैं।आख़िरकार 10 वर्षो के अंतराल बाद भाजपा को यह सफलता मिली। भाजपा प्रत्याशी दो बार की पार्षद रही प्रतिमा सरजू यादव ने काँग्रेस की दिग्गज नेत्री और तीन बार की नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल को 1258 मतों के अंतर से पराजित किया। 10 साल बाद मिली जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न बनाया।साथ ही भाजपा के 10,काँग्रेस के 9 व 3 निर्दलीय पार्षद चुनकर आये हैं।
ये जनता की जीत है- प्रतिमा सरजू यादव
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव ने अपनी जीत को आम जनता की जीत बताते हुए कहा कि ये चुनाव पूरा मनेन्द्रगढ़ लड़ रहा था,इसलिए ये आम जनता की जीत हैं।
*मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की प्रतिष्ठा दाँव पर थी
मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका एमसीबी जिला मुख्यालय की नगरपालिका होने के कारण हाईप्रोफाइल व प्रतिष्ठित सीट थी,जिस पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी थी और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जीतने एड़ी चोटी का जोर लगाया।आखिरकार मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नेतृत्व व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायी और मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका भाजपा की झोली में आई।मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के साथ जिले की नगर निगम चिरमिरी की शानदार जीत से मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने एक बार फिर अपने नेतृत्व क्षमता व कुशल मैनेजमेंट का लोहा मनवाया हैं साथ ही प्रदेश की सियासत में मंत्री के कद को और भी बढ़ाया हैं।