धान खरीदी केंद्र पिहरीद में जीरो शॉर्टेज 2023-24 मे उक्त कार्य के लिए प्रभारी को कलेक्टर ने दिया था प्रशस्ति पत्र

रिपोर्ट भगत राम शर्मा
सक्ती जिले के जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक मालखरौदा अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पिहरीद पंजीयन क्रमांक 901 के प्रभारी अजय कुमार डहरिया के द्वारा विगत वर्ष 2023-24 मे धान खरीदी मे धान व बारदाना मे जीरो शॉर्टेज दिया गया था। साथ ही उनके द्वारा धान खरीदी मे उत्कृष्ट कार्य किया गया था। जिसके लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।
इसी प्रकार वर्ष 2024-25 की धान खरीदी मे भी धान खरीदी केंद्र पिहरीद पंजीयन क्रमांक 901 शाखा मालखरौदा के प्रभारी अजय कुमार डहरिया के द्वारा पुनः उत्कृष्ट कार्य करते हुए धान खरीदी मे धान व बारदाना मे जीरो शॉर्टेज दिखाकर उल्लेखनीय कार्य किया है।