महाकुंभ संगम प्रयागराज जा आ रहे तीर्थयात्रियों को जलपान खिचड़ी प्रसाद वितरित करवाना और उनका आशीर्वाद लेना ही सबसे बड़ा पुण्य फल

रिपोर्टर अखिल पाण्डेय
सतना जिले के लोकप्रिय भाजपा सांसद गणेश सिंह तथा रैगांव विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका एवम मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी जी के निर्देशन पर हिंदुओं की सबसे बड़ी आस्था और विश्वास का कुम्भ महाकुंभ संगम तट पर जा रहे और वापस आ रहे तीर्थयात्रियों को कोठी स्थित सोनौर चौराहे में जलपान, खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया जो निरंतर कई दिनों तक लगातार चलेगा कोठी भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समाजसेवियों ने स्वयं खड़े होकर तीर्थयात्रियों को प्रसाद वितरित किया।जिसमे मुख्य रूप से कोठी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरामन सिंह,गुड्डू सिंह सोनोर,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह बघेल,युवा भाजपा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम,राजा सिंह पोंडी,हाजी मोहम्मद इकराम,राजू गौतम, रघुराज सिंह,दद्दू प्रजापति,रज्जन नामदेव,ब्रजेश कुमार पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर अपना आर्थिक तथा शारीरिक , मानसिक रूप से अपना विशेष योगदान दिया
प्रसार वितरण में चार चांद लगाने पहुंचे सतना जिले के नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और उनकी टीम ने भी तीर्थयात्रियों को खिचड़ी प्रसाद वितरित कर पुण्य फल प्राप्त किया और उन्होंने बताया कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी सबसे बड़ा धर्म है मानव सेवा ही संसार में सबसे बड़ा पुण्य फल है और माननीय सांसद जी की यह पहल और कोठी के भाजपा कार्यकताओं का यह बहुत ही सराहनीय कार्य है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी आम जनता की ही पार्टी रही है और हम जनता के सहयोग में हमेशा खड़े रहेंगे चाहे वह किसी भी रूप में हो कोठी की सांसद गणेश सिंह जी की टीम को बहुत बहुत धन्यवाद अर्पित करता हूं
मानव सेवा ही संसार में सबसे बड़ा पुण्य फल प्रतिमा बागरी
मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी ने बताया कि दूर दराज से आ जा रहे तीर्थयात्रियों की प्रयागराज की यात्रा सुगम और सरल बनाने के लिए हमारा यह छोटा सा प्रयास है मैं सभी कोठी भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत धन्यवाद अर्पित करती हूं
जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय का कोठी भाजपा मंडल टीम पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत पांडेय, गुड्डू सिंह सोनौर,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव गौतम,हीरामन सिंह का विशेष रूप से बहुत बहुत धन्यवाद