Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

लोककलाकारों की मदद के लिए विधायक हेमंत ने दिखाई दरियादिली राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का नाम रोशन करने भोपाल पहुंचा लोकनृत्य दल

लोककलाकारों की मदद के लिए विधायक हेमंत ने दिखाई दरियादिली

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का नाम रोशन करने भोपाल पहुंचा लोकनृत्य दल

रिपोर्ट | कौशल कुमार घोड़के

म. प्र.बैतूल। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए संभाग से जिले के लोकनृत्य दल का चयन होना गर्व की बात है। जिला एवं संभाग स्तर पर इस बार युवा उत्सव का वर्चुअल आयोजन किया गया था, लिहाजा सर्वाधिक लोकप्रिय विधा लोकनृत्य की सीडी के आधार पर ही चयन प्रकिया की गई। 2 जनवरी से राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दोपहर 2 बजे से भोपाल में प्रारंभ हो गया है। ऐसे में संभाग से राज्य के लिए चयनित जिले का आदिवासी लोकनृत्य दल दुविधा में आ गया, खेल विभाग द्वारा चयन की सूचना देरी से दिए जाने के साथ ड्राइवर यूनियन की हड़ताल और अधिकांश ट्रेनों के रद्द होने से बैतूल के कलाकार दुविधा में पड़ गए थे। ऐसे में विधायक हेमंत खण्डेलवाल कलाकारों के लिए मददगार बने। जैसे ही लोकनृत्य दल के भोपाल पहुंचने में आ रही परेशानी एवं आर्थिक मदद की जरुरत के संबंध में विधायक हेमंत खण्डेलवाल को जानकारी मिली उन्होंने एकलव्य गु्रप के संचालक महेश इंग्ले एवं उनकी टीम से भेंट की और तत्काल दस हजार रुपए की आर्थिक मदद भी की। श्री खण्डेलवाल ने लोकनृत्य दल का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दी। आर्थिक मदद मिले ही दल के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से यह दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए रवाना हो चुका है। जिले का लोकनृत्य यदि राज्य स्तर पर चयनित होता है तो राष्ट्रीय युवा उत्सव में यह दल अपनी प्रतिभा दिखा पाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन इस वर्ष महाराष्ट्र में होना है। जिले के कलाकारों ने विपरीत परिस्थितियों में तत्परता से मदद के लिए विधायक हेमंत खण्डेलवाल का आभार माना।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!