Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल वह पेट्रोल पंप पर लगी लंबी-लंबी कतार

रिपोर्ट दिग्विजय सिंह

खरगोन / बिस्टान। हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवर व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल के कारण नए साल के पहले व दूसरे दिन बिस्टान नगर सहित आसपास के क्षेत्र में आने जाने के लिए यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही पेट्रोल पंप के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतार लग गई है। बिस्टान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टेशन पर जहां हर रोज 50 से 100 गाड़ी का आना-जाना होता था वही आज सन्नाटा छाया हुआ है। हड़ताल के कारण जगह-जगह भारी वाहन सड़क के किनारे खड़े हैं। हड़ताल के कारण पेट्रोल डीजल के साथ फल सब्जी दूध व कृषि उपज जैसी अति आवश्यक वस्तुओं का परिवहन भी प्रभावित हो रहा है। सोमवार को बिस्टान में लगने वाले हाट बाजार में आने वाले व्यापारियों की संख्या कम रही वहीं खरीदारी के लिए आने वाले व्यक्तियों की संख्या भी कम रही। व्यापारी सलमान ने बताया कि उसका कपड़ों का व्यापार है परंतु हड़ताल के चलते हुए सोमवार बाजार है में धंधा कम हुआ है, वही देवला निवासी रजत ने बताया कि खेती के कार्य (गेंहू में चारा मार दवाई, व खाद खरीदी) के लिए शहर जाने में परेशानी हो रही है। दो दिनों से चल रही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल के चलते हुए जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!