महाशिवरात्रि पर बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में उमड़ा सैलाब, महादेव का बाबा महांकाल स्वरूप में हुए श्रृंगार दर्शन

रिपोर्टर- विजय कुमार रत्नावत
भानपुरा।
नगर के प्रसिद्ध श्री झारखंडी महादेव बाबा बैजनाथ छोटा महादेव में बुधवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान भोलेनाथ का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकालेश्वर का विशेष सेहरा श्रृंगार किया गया। भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की और फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।प्रातः आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।शाम को मंदिर पुजारी शान भारती गोस्वामी ने बाबा बैजनाथ का मनमोहक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया।इसके बाद कतार लगाकर बाबा महांकाल के स्वरुप के दर्शन भक्तों को हुए।इस दौरान खिचड़ी का प्रशाद भी वितरीत किया गया।