शाह बोले-जनता कई नेताओं को राजनीति छुड़वा देती है: चित्रकूट में कहा- नानाजी देशमुख का विरोध करने का साहस किसी ने नहीं किया

रिपोर्टर मोहम्मद अय्यूब शीशगर
भोपाल/इंदौर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंच पर पहुंच चुके हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव, मोरारी बापू भी मौजूद हैं। मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार चित्रकूट में कहा, राजनीति के क्षेत्र में जनता कई नेताओं को राजनीति छुड़वाती है। नानाजी ने केवल 60 वर्ष की आयु में जब जनता पार्टी अधिकार में थी तब निर्णय किया कि 60 के हो गए बाकी का जीवन एकात्म मानववाद को जमीन पर उतारने का काम करेंगे। इसके बाद एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया। इसके लिए चित्रकूट को चुना।
नानाजी की 15वीं पुण्यतिथि पर अमित शाह ने उनको श्रद्धांजलि दी, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण और रामदर्शन परिसर का लोकार्पण किया। शाह ने कहा, कुछ लोगों के जीवन ऐसे होते हैं, जो कुछ वर्षों नहीं, युगों तक अपना असर छोड़ते हैं और युग को परिवर्तनकारी बनाने का काम करते हैं। नानाजी उनमें से एक हैं। नानाजी ने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता को समर्पित किया। वे शतायु हुए राजनीति में अजातशत्रु जीवन जीकर दुनिया छोड़कर जाना बड़ी बात है। मैंने किसी को नानाजी के बारे में कभी किसी को गलत बात करते नहीं सुना। चाहे वो पक्ष का हो चाहे विपक्ष को हो। राजनीति में रहते हुए सर्व स्वीकृति लाना भी कठिन है। इतने लंबे जीवन में नानाजी का विरोध करने का साहस किसी ने नहीं किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चित्रकूट पहुंचने पर सीएम ने उनकी अगवानी की।
*मोरारी बापू ने कहा-नानाजी ने रामदर्शन के साथ ग्राम दर्शन भी कराया*
मोरारी बापू ने कहा कि नानाजी ने रामकथा के आधार पर रामदर्शन का दर्शन तो कराया ही। साथ ही ग्राम दर्शन भी कराया। और आखिरी व्यक्ति, अंतिम व्यक्ति के दर्शन भी कराए।
*शाह ने कहा- पं. दीनदयाल ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रस्तावित किया*
शाह ने कहा- पश्चिम से उठाए गए सिद्धांतों का हिंदीकरण करके नीतियां बनाने का संतोष जवाहर लाल नेहरू की कांग्रेस की सरकार ने किया। उस वक्त पंडित दीनदयाल ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रस्तावित करके बताया हमारा हमारी विदेश नीति कैसी हो, विश्व को देखने का नजरिया कैसा हो वो किया। भारत के विकास के मॉडल को अंत्योदय के रूप में रखा।
*शाह ने किया नवीन रामदर्शन का लोकार्पण*
गृहमंत्री अमित शाह और मोरारी बापू ने नवीन रामदर्शन का लोकार्पण किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण भी किया।
*शाह बोले-एक ही कालखंड में दो महापुरुष भारतीय राजनीति ने देश को दिए।*
एक ही कालखंड में दो महापुरुष भारतीय राजनीति ने देश को दिए। दोनों का जन्म 1916 में हुआ। नानाजी देशमुख और पंडित दीनदयाल उपाध्याय। जब देश आजाद हुआ, नीतियां बन रही थीं, जो भारत का सम्मान करते हैं वो सभी लोग आजाद हुए देश की नीतियों को बड़े दुख और चिंता के साथ देख रहे थे क्योंकि, देश की विदेश नीति हो, अर्थ नीति हो, शिक्षा नीति, कृषि नीति हो एक में भी हमारे चिर पुरातन राष्ट्र में देख रहे है
*शाह बोले- नानाजी जैसे महान व्यक्तित्व का जीवन युगों तक असर छोड़ता है*
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, नानाजी जैसे महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देना कितना उचित है, मालूम नहीं। कुछ लोगों के जीवन ऐसे होते हैं, वो युगों तक अपना असर छोड़ते हैं और युग को परिवर्तनकारी बनाने का काम करते हैं। नानाजी उनमें से एक हैं।