अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रानी अवंती बाई संस्था में मनाया गया

संवाददाता जितेंद्र मालवीय
इटारसी / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी संस्था में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य डॉ. प्रताप सिंह वर्मा ने रानी अवंती बाई एवं नारी शक्ति की प्रेरणा शशि प्रभा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मातृशक्ति अलका राजपूत कंचना खंडारे, सरिता सोनोने ने विचार प्रगट किये। कार्यक्रम में सभी को सम्मानित भी किया गया। जिसमें देवेंद्र चौरे, प्राची चौधरी, तमन्ना अहिरवाल डॉली सारवान, प्राची बरखने, हर्षिला रत्नाकर, रीना चौहान शामिल रहे।