महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ रही हैं आगे।-प्रतिभा शुक्ला

रिपोटर सुवीर कुमार त्रिपाठी
नारी सम्मान का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी, उन्हें आगे बढ़ाने में हमको निभानी होगी अपनी महती भूमिका।
प्रदेश सरकार महिलाओं/ बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए है दृढ़ संकल्पित।
विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व छात्राओं को किया गया सम्मानित।
औरेया मा0 राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम का आयोजन ककोर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री ने कहा यहां समाज में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है लेकिन हमारी सरकार महिलाओं को सशक्तत करने का अथक प्रयास कर रही है उसमें काफी हद तक सुधार भी हुआ है। आज महिलाओं को समाज में सम्मान तथा समान अधिकार देने की बहुत ही आवश्यकता है जब महिलाओं को इस समाज में सम्मान मिलने लगेगा तो हमारे देश का तेजी से विकास हो सकेगा और आज की महिलाएं भी पुरुषों के बराबर अपने कार्यों को गति दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारी महिलाएं पुरुषों से आगे भी हर क्षेत्र में सेवा कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें अपने समाज में एक नई चेतना को लाना होगा और महिलाओं के उत्थान के लिए पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी देना चाहिए जिससे महिलाएं सशक्त मजबूत बन सके। हम सभी का लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव वाला होना चाहिए। एक दिन तब होगा जब नारी शक्ति को नमन करके समाज आगे बढ़ेगा और महिला बहुत ही सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करेंगी। पहले के जमाने में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिलता था। महिलाओं को केवल घर में काम करना था और बच्चों की देखभाल तक ही सीमित होकर रह जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है हमारी बेटियां /महिलाएं समाज में एक नया इतिहास लिख रही हैं। जिन्होंने असंभव को संभव करके दिखाया है समाज में महिलाओं को सम्मान मिले आगे बढ़े उसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है और रहेगी। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सुशासन की ओर बढ़ रहा है महिलाओं को सम्मान मिल रहा है आज बहू बेटियां सुरक्षित हैं समाज में कहीं भी दिन या रात में जा सकती हैं।
मा0 सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सभी का सम्मान करना चाहिए और बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुए आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयासरत है और महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में महिलाओं का महती योगदान रहा है जिसमें उन्होंने अपने जौहर का प्रदर्शन करके मुगलों के दांत खट्टे किए साथ ही महिलाएं कभी देशहित में पीछे नहीं है।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री ने 11 बालिकाओं के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव भी मनाया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाली ग्राम प्रधानों, अध्यापिकाओं, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड प्रेरक, पंचायत सहायक, केयरटेकर, जलसाखी, सफाई कर्मी, महिला सिपाही आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री महोदया द्वारा नवनियुक्त 147 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र एवं 07 दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल भी वितरित की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माननीय राज्यमंत्री महोदया ने दो गर्भवती माताओं की गोद भराई की और दो नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री महोदया ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टालों का अवलोकन करते हुए सराहा और कहा कि आगे बढ़ने के लिए और भी अच्छा करें।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, अपर जिलाधिकारी (वि०/ रा०) महेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, महिला ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाएं, आमजन आदि उपस्थित रहे।