अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

रिपोर्ट दिलीप कारपेंटर
आगर मालवा, 08 मार्च।कृषि विज्ञान केन्द्र, आगर मालवा के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सॉलीडेरीडार्ड के सहयोग से आज ग्राम सुवागांव में किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के. दीक्षित द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं को महिला स्वरोजगार के प्रमुख बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक (पौध संरक्षण) डॉ. मनीष कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की साथ ही केन्द्र वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. सुरूचि सोनी द्वारा महिलाओें के स्वास्थ्य, पोषण सुरक्षा के बारे में जैसे पोषण सुरक्षा मे महिलाओं को पोषण वाटिका किस तरह से लगाना चाहिए, पोषण वाटिका से क्या-क्या लाभ होते है। साथ ही पोषण वाटिका में खरीफ रबी में कौन सी सब्जी लगायी जानी चाहिए, सहजने की पत्ती में कौन से पोषक तत्व पाये जाते है। उसका किस तरह से खाने में उपयोग किया जा सकता है, इसके साथ ही सोयाबीन से खाद्य प्रस्करण के बारें जिसमें सोयाबीन से दूध, दही, पनीर तथा सोया आटा किस तरह से तैयार किया जाता है। आदि उक्त बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाएं उपस्थित थी। उपस्थित महिलाओं में श्रीमती पुष्पा मालवीय द्वारा अचार, आंवले की चटनी एवं पोहे का नमकीन बनाकर उसे बेचकर स्वयं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया।
श्रीमती संतोष मालवीय द्वारा सिंलाई कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा एवं स्वरोजगार से जोडने का कार्य किया। श्रीमती निर्मला कारपेंटर द्वारा आचार, बडी पापड़ बनाकर स्वयं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया। सुश्री कंचन पाल (पोषण विशेषज्ञ) द्वारा अपने क्षेत्र (सॉलीडेरीडार्ड) में सराहनीय कार्य के किया गया। उक्त कार्यो की प्रशंसा हेतु चारों महिलाओं को पुष्प गुच्छ तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सॉलीडेरीडार्ड के कार्यक्रम प्रबधंक द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम में सॉलीडेरीडार्ड के कार्यक्रम प्रबधंक श्री संदीप मिश्रा, संस्था की जिला प्रभारी चेतना फाथरोड एवं पोषण विशेषज्ञ कंचन पाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था जिला प्रभारी चेतना फाथरोड द्वारा किया गया।