ज्योति बा फूले धर्मशाला परिसर में सावित्रीबाई फूले जन्म जयंती मनाई गई

रिपोर्ट। अक्षय राठौर।
सुसनर। फूलमाली समाज वफूलमाली सोशल ग्रुप सुसनेर द्वारा माता सावित्रीबाई फूले जन्म जयंती मालिपुरा ज्योति बा फूले धर्मशाला परिसर में मनाई गई तथा समाज जनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला व नारी शिक्षा को बढ़ावा देने व उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।