महिला दिवस पर एन सी सी विंग द्वारा अभिनंदन

रिपोर्टर- विजय कुमार रत्नावत
भानपुरा । सीएम राइज विद्यालय भानपुरा मे 5 एन सी सी बटालियन मंदसोर की भानपुरा यूनिट द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति का अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा की पूजा अर्चना से हुआ। संस्था प्राचार्य सुनील कुमार तिवारी,एनसीसी अधिकारी भीमसेन वधवा व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सभी मातृ शक्ति को पुष्प गुच्छ व गुलदस्ते भेंट कर सम्मान किया गया। प्राचार्य सुनील तिवारी ने कहा कि सनातन वैदिक काल से नारी ने अपने पराक्राम ,साहस,कार्य कुशलता को साबित किया है। भारत माता के महान सपूत वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप भगत सिंह मातृ शक्ति के आशीर्वाद के फल स्वरूप फलीभूत हुए भीमसेन वधवा ने अपने उद्बोध मे बताया कि हमारे संत मनीषीयो ने नारी शक्ति के महत्व को सदेव प्रतिपादित किया है।कवि जय शंकर प्रसाद की पंक्तिया नारी तुम श्रदा हो,जहा जंहा पूज्यंते नारी तत्र तत्र रमयंते देवता सहित नारी शक्ति के, आनादिकाल से आधुनिक नारी के महत्व पर प्रकाश डाला सरस्वती वंदना सुनीता समेरिया द्वारा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर रंजना सेठिया, लप्रभा काला,इंदु बाला गुप्ता, रेखा काला द्वारा अपने विचार व्यक्त किये।आभार किरण गौड़ द्वारा व्यक्त किया गया संचालन एन सी सी विंग प्रभारी भीमसेन वधवा द्वारा व्यक्त किया आज के इस कार्यक्रम मे मातृ शक्ति द्वारा पेंटिंग,ड्राइंग, व नारी शक्ति के प्रभाव को दर्शाती रांगोली भी बनाई गयी।इस अवसर पर श्रुति गौतम, राजकांता चाँदेसि, हर्षा अग्रावत, माधुरी राठौर, छवि शर्मा, रुकसार पठान, शीला भाना, पूजा पाटीदार, किरण निगम निशा पँवार, श्वेता मोदी, वर्षा गेरा, प्रणाली रहांगडाले,भवानी राम रावत धीरज माली सहित सभी स्टाफ् सदस्य मौजूद रहे।