Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

महिला दिवस पर नागरिक मंच ने किया नारी शक्ति को सलाम

मनोज कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को नागरिक मंच द्वारा नारी शक्ति के सम्मान में एक विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय अग्रसेन भवन के सभागार में किया गया। सभा की अध्यक्षता डॉ० नूतन झा, सुशीला हांसदा एवं जानकी देवी ने संयुक्त रूप से किया। सभा में मुख्यालय के सभी वार्ड के अलावा पथरगामा, महगामा, मेहरमा एवं बोआरीजोर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. नूतन झा ने जहां महिलाओं के समक्ष उत्पन्न विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके समुचित सम्मान और समानता की वकालत की वहीं बतौर मुख्य वक्ता कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय नेता मंजूल कुमार दास ने एक मौजूं कविता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, जर्मनी के क्लारा जेटकिन, 1917 की रूसी समाजवादी क्रांति और महिलाओं को विश्व में सबसे पहले रूसी क्रांति के बाद महिलाओं को मताधिकार की चर्चा की। भारत में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार , घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीडन के खिलाफ महिला एवं पुरुषों को मिलकर लड़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना की तारीफ की। सभा को सम्बोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में कामरेड दशरथ मंडल, उमेश मिश्रा, परमानंद झा, रघुवीर मंडल, रतन कुमार दत्ता, सर्वजीत झा “अंतेवासी”, अमरनाथ पाठक, किरण देवी, पंकज झा, शंकर वर्मा, जफर इकबाल आदि ने दुनिया और अपने देश भारत में बढ़ रही आर्थिक विषमता, भेद भाव तथा धर्म एवं जाति के आधार पर समाज को बांटने की साजिश के विरोध में संघर्ष करने की जरूरत बताई। आर्थिक योगदान के लिए विजय कुमार चौबे के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही महिला दिवस जिंदाबाद, महिलाओं पर जुल्म बंद करो, असमानता खत्म करो आदि नारों के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!