Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

कांकेर जिले के 5 जनपदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 12 मार्च को

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी

कांकेर : कांकेर जिले के पांच जनपद पंचायतो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनावों के अलावा कांकेर जिले के सभी चुनाव समाप्त हो गए हैं। जनपद पंचायत के चुनावों की तिथि आगे बढ़ाये जाने से सत्तारूढ़ भाजपा एवं कांकेर जिलाधीश के विरुद्ध कांकेर जिले के भानु प्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में समूचा कांग्रेस एकजुट होकर भेदभाव बरतने भाजपा की निश्चित पंचायत में हार को टालने का आरोप गढकर आंदोलित है।

कांकेर जिले के पांच जनपदों को छोड़कर भाजपा नगरी पंचायत के लगभग सभी चुनाव वर्तमान में जीत कर कांग्रेस से बढ़त बनाए हुए हैं । कांकेर जिले के जिला पंचायत में भाजपा की किरण नरेटी एवं तारा ठाकुर ने कांग्रेस को बुरी तरह भटखनी देकर जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है । कांकेर जिले के नगरीय निकाय चुनाव में कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। कांकेर जिले के चार नगर पंचायत भानुप्रतापपुर निखिल राठोर ,अंतागढ़ राधेलाल नाग, पखांजूर नारायण शाह,भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए ।कांकेर जिले की प्रभावी कांग्रेस पार्टी को चारामा नगर पंचायत में भुवनेश्वर नाग अध्यक्ष के चुनाव में सफलता मिली है । कांकेर जिले 7 जनपद पंचायतो में कांकेर एवं नरहरपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा वर्तमान में कर लिया है। कांकेर जिले के शेष 5 जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु 12 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है । राजनैतिक जानकार पांचो जनपद पंचायतो को कांग्रेस प्रभावी मान रहे हैं। चुनाव परिणाम 12 मार्च के पश्चात किसका प्रभाव है ज्ञात होगा।

भाजपा कांकेर जिले में प्रदेश में महापौर ,अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अधिकांश चुनाव जीतने में सफलता प्राप्त कर चुकी है। छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम से भाजपा के पक्ष में छत्तीसगढ़ में आंधी चली है ,ऐसे चुनाव परिणाम से ज्ञात हो रहा है ,कांकेर जिले में भाजपा अपनी गुटीय लड़ाई से उभर नहीं पा रही है। चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में जरूर देखने को मिला वहीं भाजपा के प्रभावी नेताओं के क्षेत्र में कांकेर जिले में कांग्रेस को सफलता मिली है ।भाजपा प्रत्याशियों को बुरी हार का सामना करना पड़ा है ।भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने अपने बयान में भाजपा के विरुद्ध कार्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने नोटिस जारी करने की बात कही है।

कांकेर जिला भाजपा संगठन कांकेर जिले की सफलता के पश्चात होली पूर्व होने वाले कांकेर जिला भाजपा संगठन विस्तार के पक्ष में नहीं दिख रहा है । कांकेर जिला भाजपा संगठन दोनों जिला महामंत्री जिला कोषाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष्यों को बदलने के पक्ष में नहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने कांकेर जिला भाजपा संगठन विस्तार का निर्णय प्रदेश भाजपा संगठन पर छोड़ दिया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!