संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्टर संतोष कुमार धनगर।
*खातेगांव।।* अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद सीहोर जिला अध्यक्ष एडवोकेट बनेसिंह बगोरिया (धनगर) द्वारा शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को महिला दिवस का महत्व बताया। उन्होंने नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके अधिकार और कानूनी पहलुओं को समझाया। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है नारी को अत्याचार के खिलाफ मजबूती से लड़ना चाहिए नारी को बिना डरे भयमुक्त होकर अपने सम्मान की रक्षा करनी चाहिए। आज की नारी इतनी सशक्त है कि वह हर परिस्थिति से लड़ने के क्षमता रखती है। उन्होंने घोषणा कर कहा कि समाज की जो कोई बेसहारा पीड़ित महिला का निशुल्क केस लड़ा जाएगा।
एडवोकेट भारती मीना एवं अश्विन बगोरिया ने भारत की उन्नति में महिलाओं के योगदान की गिनाया। भारती मीना ने महिलाओं को विभिन्न शक्ति रूप के बारे में बताया कि नारी दुर्गा है सरस्वती है और लक्ष्मी है नारी की गाथाएं कोई आज की नहीं यह तो प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन और शौर्य गाथा का वर्णन किया। आगे उन्होंने कहा कि आज के युग में भी नारी एक महाशक्ति बनकर उभरी है। नारी को सम्मान की निगाह से देखा जाता है।
साथ ही विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मधुसूदन धनगर जी ने नारी शक्ति की प्रेरणास्त्रोत लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर एवं अन्य विरांगनाओं की विस्तृत जानकारियां दी और कहा कि उनके समय में उन्होने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए है उनसे हमे प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि महासंघ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए *महिला हेल्पलाइन नम्बर (9630441029)* भी जारी किया गया है।
शिक्षिकाओं ने गीतो के माध्यम से अपनी बात रखी एवं सभी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ कामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजकुमार बगोरिया(धनगर) ने नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति को शिक्षित होने पर विशेष जोर दिया और कहा कि महिलाओं की असली ताकत शिक्षा है महिला शिक्षित होगी तो वह कभी शोषित नही होगी और न ही किसी को शोषित होने देगी एवं सभी उपस्थित नारी शक्ति को शुभ कामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में स्कूल के संचालक केशरसिंह बगोरिया(धनगर), बनेसिंह बगोरिया(धनगर), प्राचार्य राजकुमार बगोरिया (धनगर), सहित स्कूल की महिला स्टाफ, छात्राएं, एवं समस्त स्टाफ सम्मिलित हुआ।