Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

स्थानकवासी जैन संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला पदभार निवर्तमान पदाधिकारियों को श्रावक श्राविकाओं ने दी विदाई

रिपोर्ट |कौशल कुमार घोड़के

म. प्र.बैतूल। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पदाधिकारियों का बुधवार 3 जनवरी को पद ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर निवर्तमान पदाधिकारियों को श्रावक श्राविकाओं की गरिमामई उपस्थिति में विदाई दी गई। कार्यक्रम वरिष्ठ श्रावक धनराज पगारिया की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मंडल ने नवकार मंत्र की प्रस्तुति दी। इसके बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष का सम्मान धर्मेंद्र गोठी के द्वारा किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष जयंतीलाल गोठी का सम्मान नवीन तातेड व सचिव मुकेश गोठी का सम्मान भरत शाह ने किया। मुकेश गोठी ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण गोठी व सचिव शुभम गोठी को मंचासीन किया और अध्यक्ष अरुण गोठी का सुधीश राजा तातेड व सचिव शुभम गोठी का सम्मान धर्मेश पगारिया ने साफा पहनकर किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देकर कहा कि वे सभी को सम्मान देकर कार्य करेंगे, समाज को नई ऊंचाइयों में ले जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के नवनियुक्त सह सचिव विनय सुराणा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन संघ के नवनियुक्त सचिव शुभम गोठी ने किया। इस अवसर पर संघ के सुभाष गोठी, शांतिलाल तातेड, महावीर गोठी, राजकुमार बोथरा, अनिल गोठी, ललित गोठी, निलेश वोरा उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी संघ के प्रवक्ता सतीश पारख़ ने दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!