राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा बड़ी संख्या कि उपस्थिति में ज्ञापन सौपा गया

रिपोर्ट – महेश वर्मा अक्षर
राजगढ़, 11 मार्च 2025 को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के आह्वान पर भारत के सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों पर,महाबोधि महाबिहार बौद्ध गया बिहार को गैर बौधोँ से मुक्त कराने एवं बीटी एक्ट 1949 को समाप्त कर, सम्पूर्ण अधिकार बौधोँ को सौपने के उद्देश्य को लेकर जिला राजगढ़ बौद्ध महासभा एवं बाबा साहेब अम्बेडकर के अनुयाइयों ने शांतिपूर्ण रेली निकालकर, महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर राजगढ़ के माध्यम से दिया, उक्त ज्ञान एसडीएम द्वारा लिया जाकर आश्वासन दिया कि ज्ञापन पर त्वरित क्रियान्वयन किया जाबेगा!
ज्ञापन में RBM एवं बाबा साहेब के अनुयायी में सर्व श्री बटटूलाल भारतीय जिला अध्यक्ष, महेश वर्मा “अक्षर ” जिला संयोजक सामाजिक न्याय, अशोक बौद्ध प्रदेश महासचिव, श्रीमती आरती बौद्ध जिला अध्यक्ष महिला बिंग, जमना लाल अहिरवार, इंजी. रबि बड़ोनिया, हरिज्ञान सिंह जाटब, श्याम वर्मा “लाला “, परसराम वर्मा, चैनसिंह वर्मा, लीला बाई ठेकेदार, प्रभुलाल वर्मा, एडबो. नारायणसिंह वर्मा, ओबीसी नारायण सिंह चौहान, कमल वर्मा, विशाल लावर, श्रीमती गीता वर्मा, दीपा बौद्ध सिमरन बौद्ध, संगीता बौद्ध, मुस्कान वर्मा, संतोष माली, गीता बाई, रक्षिता सहित भारी संख्या में महिला, पुरुष शामिल रहे!