Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल पेटलावद द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया ऐतिहासिक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट नरेंद्र कुमार परमार

पेटलावद (नि.प्र.)अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा स्थानीय खुशबु पैलेस में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती ललिता गामड़ ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस हमे महिलाओं के योगदान,उनकी शक्ति और उनके संघर्षों की याद दिलाता है।महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ है।

वे माता,बहन,पत्नी के रूप में हमारे जीवन मे महत्वपूर्णभूमिका निभाती है।इस अवसर पर

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सम्पर्क बुनियादी शाला की प्राचार्य श्रीमति प्रक्षालि देसाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमे महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। हमें उन्हे,सम्मान,समर्थन,ओर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।हमे उनके अधिकारों की रक्षा करते हुए समाज मे समान अवसर प्रदान करना चाहिये।

महिला दिवस पर आयोजित उक्त गरिमामय कार्यक्रम मे स्थानीय मातृशक्ति की जिला संयोजिका संगीता त्रिवेदी व वरिष्ठ शिक्षिका वनिता चतुर्वेदी ने भी कविता के माध्यम से अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृशक्ति को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।इस मौके पर निर्मला देवी पटवा,मीना मेहता,पुष्पा पालरेचा,प्रीति पटवा,आदि ने अपने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। उक्त कार्यक्रम में आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम निकिता भंडारी,द्वितीय रिया मेहता,तृतीय स्वाति कांसवा व प्रगति गादिया रही।निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका विनीता चतुर्वेदी व सचिन मूणत ने निभाई। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगणों का एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता रही बहनों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष अनिता भंडारी ने स्वागत भाषण दिया व महिला मंडल की समस्त बहनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

उक्त आयोजन में तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने अपनी विभिन्न्न सराहनीय मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदान की ,जिसे सभी ने काफी सराहा।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की ओर से रेखा पालरेचा,अक्षिता बम व सारिका मोन्नत ने सामूहिक रूप से नमस्कार महामंत्र व मंगलाचरण के माध्यम से की। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सराहनीय आयोजन में महिला मंडल,कन्या मंडल सहित ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओ ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं व तेरापंथी श्रावक समाज की विभिन्न्न संस्थाओं के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सारिका मोन्नत ने किया व आभार संगीता भंडारी ने माना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!
preload imagepreload image