अमलसिंह नरवास लगातर दूसरी बार बने नगरपंचायत अंतागढ़ के उपाध्यक्ष

रिपोर्टर : राजेश कौशल
अंतागढ़ : नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए हुए आज चुनाव में भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष अमल सिंह नरवास दुबारा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए उन्होंने कांग्रेस के चार बार के पार्षद राकेश गुप्ता को 6 वोट से हराया। कांग्रेस पार्षद राकेश गुप्ता को जहां पांच वोट ही मिले चूंकि नगरपंचायत चुनाव में कांग्रेस के पांच पार्षद ही चुनाव जीते थे अत: पांच पार्षद ने ही उन्हें वोट दिया वहीं भाजपा के दस पार्षद चुनाव जीते थे अत: अध्यक्ष का एक वोट मिलाकर अमल सिंह नरवास को कुल ग्यारह वोट मिले । चुनाव निर्वाचन पश्चात अन्तागढ़ एसडीएम राहुल रजक ने उपाध्यक्ष का प्रमाण पत्र अमल सिंह नरवास को सौंपा।
बतादें कि नगरपंचायत अंतागढ़ के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष सहित कुल 10 पार्षद चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुए थे। जब उपाध्यक्ष बनने की बात आई तब लगभग 7 से 8 पार्षदों ने दावेदारी की थी। तब भाजपा संगठन द्वारा चुनाव पूर्व उपाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर एक नाम तय किया गया था जिससे भाजपा के पार्षदों में बेचैनी थी किसका नाम लिफाफे मे आयेगा, जब नाम का लिफाफा अन्तागढ़ भाजपा के चुनाव प्रभारी टिकेश्वर जैन ने वन विश्राम गृह के बंद कमरे में सभी भाजपा के दस पार्षदों के बीच खोला गया तब अमल सिंह नरवास के नाम निकल कर सामने आया, जिसे प्रभारी के द्वारा समस्त पार्षदों को बताया गया यह पार्टी का फैसला है जिसे आप सभी को स्वीकारते हुए यहां से सीधे नगर पंचायत जाकर अमल सिंह नरवास को ही वोट करना है वहीं क्रास वोटिंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई थी । तत्पश्चात सभी पार्षद नगर पंचायत में जाकर अमल सिंह नरवास के पक्ष में मतदान किये इस तरह अमलसिंह नरवास लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अमल नरवास के उपाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा द्वारा नगर में विजयी जुलूस निकाला गया जिसमें भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ता पार्षद एवं कल निर्वाचित हुईं जनपद अध्यक्ष मनोरमा मंडावी भी शामिल हुई