पार्थ फाउंडेशन इंदौर नें किया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

रिपोर्टर:सुमित कुमार
नारी शक्ति के सम्मान के बिना सभ्य समाज की सोच अधूरी है, यह बात पार्थ फाउंडेशन, इंदौर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही गई। इस कार्यक्रम में अनातर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शहर की कई कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और महिलाओं के लिए पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर इंदौर क्राइम ब्रांच से सुश्री शिल्पा पाटीदार ने वर्तमान समय में महिलाओं के लिए नई चुनौतियों और बढ़ते अपराध को लेकर जागरूक किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो इंदौर से ज्योति परमार ने महिलाओं को साइबर क्राइम से बचने के उपाए और शिकायत करने संबंधी जानकारी दी।
पार्थ फाउंडेशन से मीरा वर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व महिलाओं की शक्ति, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। यह दिन हमें उनकी संघर्षों की कहानियों को याद दिलाता है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। आइए हम उनकी सशक्तता को सलाम करें और उनके साथ एकजुट होकर एक समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करें।