Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

पलेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।

रिपोर्टर मनीष कंथरिया

मृतक लड़कियों की पहचान 14 वर्षीय गुड़िया (पिता सुशांत यादव) और 12 वर्षीय छबि (पिता मान सिंह यादव) के रूप में हुई है। दोनों अपनी पड़ोसी 9 वर्षीय रक्षा अहिरवार और दो अन्य साथियों के साथ नदी में नहा रही थीं।

पलेरा थाना प्रभारी मनीश मिश्रा के अनुसार, गुड़िया और छबि गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने रक्षा और अन्य दो लड़कियों को बचा लिया। रक्षा की हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले नौगांव सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

घटना की सूचना मिलते ही पलेरा तहसीलदार अवंतिका तिवारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बची हुई दो लड़कियों को उनके परिजन घर ले गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!