राम मन्दिर का निर्माण हमारे सनातन धर्म की जीत है :- महेंद्र मोनू साहू

रिपोर्ट पनमेश्वर साहू
पलारी। रामायण वो पवित्र ग्रंथ एवं अमृत कथा है जो भगवान राम द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने व जीवन जीने की प्रेरणा देता है। अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम घिरघोल में आयोजित रामायण कार्यक्रम के अवसर पर महेंद्र मोनू साहू ने कहा कि भगवान राम ने मानव जीवन में विभिन्न रिश्ते मां, बाप भाई और अन्य पारिवारिक रिश्तों को मर्यादित ढंग से निभाते हुए जीवन यापन करने का आदर्श प्रस्तुत किया है, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि भारत देश संत महात्माओं का देश है। संत महात्माओं के विचारों और उपदेशों से परोपकार की भावना प्रवाहित होती है। आयोजन समिति ने इस धार्मिक आयोजन से नवपीढ़ी को संस्कृति सभ्यता की सीख दे रहे हैं। साहू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्य हमेशा होते रहना चाहिए। जिससे क्षेत्र और समाज का वातावरण शांति की ओर अग्रसर रहता है। इस प्रकार के धार्मिक सामाजिक कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव तत्परता से आप लोगों के सहयोग आगे है। आगामी आने वाली हमारे विधानसभा व जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम घिरघोल में युवा साथियों द्वारा कैलेंडर नया वर्ष के अवसर पर रामायण का आयोजन किया जिसमे मुख्य रूप से शामिल हुए। 22 जनवरी अयोध्या धाम में बन रहे श्रीराम मंदिर का स्थापना के अवसर पर अपने अपने घरो में दीप जलाने आह्वान किया। उक्त अवसर पर ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच हेमकुमार साहू जी, लीलाधर साहू जी, सोमेश साहूजी, बल्ला यदु जी रमाकांत बंजारे जी, सहित बहुत संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का सुंदर सफल मंच संचालन श्री विष्णु वैष्णव जी ने किया।
जय श्री राम